माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा को डीपीएस रानीपुर द्वारा उत्सव के रूप में आयोजित किया गया।
डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डा0 अनुपम जग्गा ने इस अयोजन को विशेष बनाते हुए कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों एवं शिक्षकों के लिए पतित पावनी मां गंगा के घाट पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की, जिसे बच्चों शिक्षकों के साथ साथ यात्रियों ने भी प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन के लाईव प्रसारण को देखा व सराहा।
मां गंगा के तट के निर्मल वातावरण में प्रधानमंत्री जी के ओजपूर्ण एवं अपनत्वपूर्ण उद्बोधन ने विद्यार्थियों का सारा तनाव हर लिया और सभी विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी की चर्चा को ध्यान से सुना तथा उनके सुझावों से अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने अपने प्रधानाचार्य डा0 अनुपम जग्गा को धन्यवाद देते हुए कहा कि गंगा तट के इस रमणिक वातावरण ने हम सभी के मन प्रसन्नचित एवं तनावमुक्त कर हमें जोश से भर दिया है। हम पूरे मनोयोग के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के सुझावों एवं निर्देशों का पालन करते हुए अच्छे अंकों से परीक्षा पास करेगें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा0 अनुपम जग्गा ने पूरे डीपीएस रानीपुर परिवार की ओर से प्रधानमंत्री जी का इस चर्चा के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए सभी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को परीक्षा 2022 की शुभकामनाएं दी।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा को डीपीएस रानीपुर द्वारा उत्सव के रूप में किया गया आयोजित….

More Stories
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…