स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डेढ़ सौ से अधिक आउटसोर्स कर्मी सीएमओ कार्यालय रोशनाबाद में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठें है।उनका यह धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा ।इस दौरान कार्मिकों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, साथ विरोध करते हुए जनपद में किसी भी कार्मिक ने कार्य नहीं किया है।
कार्मिकों का कहना है कि जब उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान कार्य किया है तो अब उनको क्यों निकाला जा रहा है? जबकि स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम पदों पर नियुक्तियां निकाली है। कार्मिकों कहना है कि अगर विभाग को नियुक्तियां निकालनी थी तो प्राथमिकता उनको दी जानी थी। उन्होंने दो वर्ष से स्वास्थ्य विभाग में रहकर बुरे समय में ड्यूटी निभाई है। अब जब हरिद्वार कोरोना मुक्त हो गया तो कार्मिकों को निकाला जा रहा है। कार्मिकों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने उनको बेरोजगार करने से पहले परिवार के बारे में नहीं सोचा है। अगर वह बेरोजगार हो गए तो उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा? इस दौरान सुमन, निशा, राधा वर्मा, वैशाली शर्मा, प्रतिभा, सुनील, अमृत, वैशाली, विपिन, प्रदीप, पियूष पंत, रचना, अर्जुन सिंह, कमर जहां, कृष्णा, काजल, सोनम गुसाई, प्रियंका नेगी, राहुल कुमार, मेन कुमार, राकेश रमोला, कमल बष्टि, अनुप्रिया, सोहित शेट्टी, अंजली, निशा रावत, प्रिंसी मोगा, शालिनी, रितांशु, अमन दीपक, पीयूष, शीतल, आशुतोष, शुभम, सलोनी गुसाईं, शहजाद, विजय, अभिनव, रचना, शीतल, राहुल कुमार, राहुल खरदवाल, आदि मौजूद रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…