प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े।
प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले मिले, जबकि आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण दर 0.40 प्रतिशत रही है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामले 194 रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में निजी व सरकारी लैब से 2270 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 2261 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
राज्य के तीन जिलों में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में तीन-तीन व्यक्ति संक्रमित मिले। वहीं, अल्मोड़ा, पौड़ी, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में कोरोना का नया मामला नहीं मिला है।
राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 194 है। हरिद्वार में सबसे अधिक 99 सक्रिय मामले हैं, जबकि देहरादून में सक्रिय मामलों की संख्या 33 है। कोरोना संक्रमण से इस साल 273 मरीजों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…