हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपना केवाईसी अपडेट करना महंगा पड़ गया। ठगों ने उसके खाते से 3.24 लाख रुपये साफ कर दिए। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने दो लाख रुपये वापस दिला दिए। पीड़ित ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।
पुलिस के मुताबिक, रामेश्वर यादव निवासी सिडकुल ने अपनी बहन की शादी के लिए बैंक खाते में नकदी जमा की थी। रामेश्वर के मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। बात करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए केवाईसी के नाम पर खाते से जुड़ी जानकारी ले ली। इसके बाद खाते से 3.24 लाख रुपये गायब हो गए। ठगी की जानकारी मिलने पर साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक चंद्र चंद्राकर नैथानी के नेतृत्व में पुलिस टीम छानबीन में जुट गई। नोडल अधिकारी निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में अलग-अलग कंपनियों से पत्राचार करते हुए टीम ने दो लाख रुपये की रकम वापस करा दी।
शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने दो लाख रुपये वापस दिला दिए। पीड़ित ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…