हरिद्वार के सिडकुल थाना पुलिस के जब कामयाबी हाथ लगी जब सिडकुल पुलिस ने युवती से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। किरन नेगी पुत्री हरीश नेगी निवासी दिकवाल गांव थाना श्रीनगर हाल शक्ति नगर पथरी पावर हाउस का दो अज्ञात बाइक सवार पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया था। वाहन चेकिंग के दौरान इन्द्रलोक कालोनी के पास से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वयं को प्रिंस मसीह पुत्र आर्थर मसीह और गौरव कश्यप पुत्र सुभाष कश्यप निवासीगण विष्णुलोक कालोनी ज्वालापुर बताया। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि आरोपियों के पास से छीना गया मोबाइल बरामद हो गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
सिडकुल थाना पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…युवती से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,