प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 51 संक्रमिक ठीक हुए हैं। 217 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92077 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 5544 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।विज्ञापन
सात जिलों में कुल 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, अल्मोड़ा में पांच, हरिद्वार में तीन, चंपावत में दो, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 51 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88375 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 217 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.98 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…