हरिद्वार:- मताधिकार का अधिकार पूर्व की भांति जारी रखने के संबंध में बीडीओ को आज ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। मामला हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत पीली पड़ाव का है आपको बता दे पीली पड़ाव में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वोट बनाए गए थे अधिकतर परिवारों के वोट सन 1988 से पूर्व ग्राम पंचायत विधानसभा में लोकसभा की सूची में अंकित चले आ रहे हैं वोट अन्य किसी भी ग्राम पंचायत की सूची में अंकित नहीं है पूर्व ग्राम प्रधान बलबीर सिंह झंडवाल द्वारा राजनीतिक लाभ लेने के कारण 504 वोटरों पर आपत्ति दर्ज कराई गई है जो कि स्वार्थ की बाबत देखा जा रहा है परिवारों के वोट 1988 से पूर्व से पंचायत में चले आ रहे हैं राशन कार्ड पंचायत पत्र आधार कार्ड आदि ग्राम पंचायत पीली पड़ाव में ही अंकित हैं अन्य किसी अस्थान पर नहीं है हम लोग 1 गुज्जर हैं जो की पशु पालन हैं हम लोग अपने पशुओं के जरा चुगान की सुविधा के अनुसार दो-तीन माह के लिए कुछ परिवारों के एक या दो सदस्य अपने पशुओं को लेकर आसपास के जंगलों में चले जाते हैं लेकिन सभी ग्राम पंचायत पीली पड़ाव के स्थानीय निवासी है इसके अलावा अन्य किसी स्थान पर ना तो रहते हैं ना ही हम किसी अन्य ग्राम पंचायत के वोटर हैं जनहित में अनुरोध है कि निष्पक्ष जांच कराकर पूर्व की भांति हमारे मतदान का अधिकार जारी रखे जाएं।
वही बीडीओ जयेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि इन लोगों ने सुबह से धरना दिया हुआ था इनकी मांग थी कि हमारे 504 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटे हुए हैं।अपनी मांग को लेकर उन्होंने मुझे एक ज्ञापन दिया है इस ज्ञापन के सम्बंन्ध अधिकारियों अवगत करा दिया जाएगा।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,