हरिद्वार:–धर्मनगरी में एक दिवसीय दौरे पर 27 मार्च को आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा के लिए की गई तैयारियों का शुक्रवार को अधिकारियों ने जायजा लिया। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक स्नाइपर भी तैनात किए जाएंगे। वहीं सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी हर जगह पर तैनात रहेंगे।
हरिद्वार। महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के आगामी 27 मार्च,2022 को दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज हरिद्वार के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा श्रीमती तृप्ति भट्ट ने शुक्रवार को बीएचईएच हेलीपैड, सेवाकुंज आश्रम चण्डीघाट, समस्त मुख्य मार्ग, कण्टीजेंसी मार्ग एवं सेफ हाउस में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा श्रीमती तृप्ति भट्ट ने बीएचईएच स्थित हैलीपैड का बारीकी से जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा श्रीमती तृप्ति भट्ट ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हेलीपैड की व्यवस्था, पेड़ों की लॉपिंग, झाडियों को साफ किया जाना आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये दिशा-निर्देश दिये।
श्रीमती तृप्ति भट्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ब्लड गु्रप, डाक्टरों की ड्यूटी, कंटीजेंसी अस्पताल आदि के सम्बन्ध में भी चर्चा की।
इसके पश्चात बीएचईएल स्थित त्रिशुल गेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें हेलीपैड की सुरक्षा-व्यवस्था, उपकरणों के चेकिंग की क्या व्यवस्था होगी, कोविड-19 के नियमों का पालन करना, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक के बाद जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक(अभिसूचना) एवं सुरक्षा आदि अधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के हैलीपैड से चण्डीघाट स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के मार्ग का निरीक्षण करते हुये कार्यक्रम स्थल दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल की चल रही विभिन्न तैयारियों व व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, एसपी यातायात श्री मनोज कत्याल, एसडीएम भगवानपुर श्री बृजेश कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी श्रीमती संगीता कन्नौजिया, एएसडीएम श्री विजयनाथ शुक्ल, जिला पूर्ति अधिकारी श्री के0के0 अग्रवाल अधि0अभि0 पीडब्ल्यूडी श्री सुरेश तोमर, एसीएमओ डॉ0 एच0डी0 शाक्य, सहित पुलिस तथा प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 मार्च को धर्मनगरी के दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आ रहे हैं। जिसके चलते शुक्रवार को डीएम विनय शंकर पांडेय व एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बीएचईएल के हेलीपेड, गेस्ट हाउस व दिव्य प्रेम सेवा मिशन में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा संबंधी तैयारियों का अफसरों ने जायजा लेते हुए कहां किसकी ड्यूटी रहेगी, इसका निर्धारण भी किया।

More Stories
राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की…. अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश….
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…