हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए स्थानीय निवासियों को जागरूक किया गया।
नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मोहल्ला कोटरवान, तेलियान, कैथवाड़ा, मैदानियान आदि मोहल्लों के युवाओं ने मिलकर मुहिम शुरू की है। नशा मुक्त और जागरूकता अभियान के तहत युवाओं की टीम स्थानीय निवासियों को साथ लेकर आज दोपहर दो बजे अहबाबनगर ट्रांसफार्मर चौक से पैदल मार्च निकाला। आस-पास के मोहल्लों से होकर गुजरते हुए इस पैदल मार्च का मंडी के कुंआ चौक पर समापन हुआ । कमेटी के सदस्यों ने बताया कि स्मैक से शहर के कई घर परिवार तबाह हो चुके हैं, जबकि अनगिनत परिवार बरबाद होने की कगार पर खड़े हैं। इसलिए समाज को जागरुक करने के लिए नशामुक्त व जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…