प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 नए मामले आए हैं। जबकि 279 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। राहत की बात ये है कि कोरोना संक्रमण दर अब लगातार एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। शुक्रवार को संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत रही है। वहीं तीन जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। राज्य में फिलवक्त 533 सक्रिय मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देहरादून में सबसे ज्यादा 23 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, हरिद्वार में भी छह नए मामले आए हैं। पौड़ी अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत व नैनीताल में तीन-तीन, चमोली में एक, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में दो-दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। पौड़ी, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जिले में कोई नया मामला नहीं आया है।
प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने मिले नए मरीज…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…