ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का थाइलैंड में दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया। उनके मैनेजमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शेन वॉर्न का थाइलैंड के कोह समुई में निधन हो गया है और शायद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने एक ही दिन में दो दिग्गजों को खो दिया । सुबह महान विकेटकीपर रॉड मार्श का निधन हो गया था । वॉर्न ने सुबह ही उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा था, “रॉड मार्श के निधन के समाचार से दुखी हूं। वह हमारे शानदार खेल के लीजैंड और कई युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने क्रिकेट को खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के ऑल टाइम महान खिलाड़ियों में शुमार 52 वर्षीय शेन वॉर्न ने 1992 में आस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट खेले और 708 विकेट लिए। वह टेस्ट क्रिकट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। वनडे में उनके नाम 194 मैचों में 293 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनके खाते में 1319 विकेट थे। आईपीएल के पहले सीजन में 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने उनकी कप्तानी में खिताब जीता था।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…