प्रदेश में कोरोना के दैनिक मामलों के साथ ही सक्रिय मामलों में भी अब लगातार कमी आ रही है। राज्य में 48 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसके बाद अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 537 रह गई है। राहत की बात ये है कि शनिवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत रही है। वहीं, तीन जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून में सबसे ज्यादा 17 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 10, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में चार-चार, चंपावत, टिहरी व उत्तरकाशी में तीन-तीन, नैनीताल में दो, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं बागेश्वर, चमोली और ऊधमसिंह नगर में कोई संक्रमित नहीं मिला है।कोरोना की तीसरी लहर के दौरान राज्य में 91591 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 87581 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की बात करें तो सबसे अधिक 226 मामले देहरादून में हैं।
कोरोना की तीसरी लहर के दौरान राज्य में 91591 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 87581 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की बात करें तो सबसे अधिक 226 मामले देहरादून में हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आकड़ें।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…