हरिद्वार के भगवानपुर थाना पुलिस के जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस टीम ने इंडियन ऑयल की पाइप लाइन पर कट लगाकर तेल चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी एवं पांच हजार के इनामी मास्टर माइंड को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पाइप लाइन पर कट लगाने के उपकरण और वेल्डिंग मशीन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
बुधवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत ने भगवानपुर थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड लंढौरा के सहायक प्रबंधक अभय चौहान ने 25 जनवरी 2021 को तहरीर देकर बताया था कि कारपोरेशन की एक पाइप लाइन कुरुक्षेत्र-रुड़की-नजीबाबाद जा रही है। चोरों ने इस लाइन में चुड़ियाला मोहनपुर में कट लगाकर तेल चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके अलावा भी इंडियन ऑयल के प्रबंधक नवनीत कुमार ने तहरीर देकर छह जुलाई और 14 अक्तूबर को रुड़की व लंढौरा में तेल चोरी का केस दर्ज कराया था। तब उपमहानिरीक्षक हरिद्वार ने टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर अलग-अलग जगहों से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन मास्टर माइंड फरार था।
इस बीच भगवानपुर पुलिस को आरोपी के छत्तीसगढ़ में रहने की जानकारी मिली। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन आरोपी पहले ही भाग निकला। पुलिस भी पीछा करते-करते उसके गांव तक पहुंच गई। यहां फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनीत कुमार निवासी तेजलहेड़ा थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कट लगाने के उपकरण, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, काले रंग का एक केबल बरामद किया। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल भी मौजूद रहे। पुलिस टीम में भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, उप निरीक्षक प्रभारी सीआईयू रुड़की जहांगीर अली, उप निरीक्षक विपिन कुमार, कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार, करण सिंह, गीतम, सुधीर चौधरी, लाल सिंह शामिल रहे।
हरिद्वार के भगवानपुर थाना पुलिस ने के हाथ जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस टीम ने इंडियन ऑयल की पाइप लाइन पर कट लगाकर तेल चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी एवं पांच हजार के इनामी मास्टर माइंड को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…