हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने के आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से ई रिक्शा बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक मो. हनीफ निवासी इंदिरा बस्ती लाल मंदिर ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसके घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चोरी हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ई-रिक्शा व चोर की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी के रिक्शे को बेचने के लिए सिडकुल जा रहा है। तभी रेल चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने बीएचईएल बैरियर के पास चेकिंग शुरू कर दी। भगत सिंह चौक की तरफ से लाल रंग का ई-रिक्शा आते हुए पुलिस को दिखा। ई-रिक्शा चला रहा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे धर दबोचा। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि आरोपी तनवीर निवासी गांव सराय निकट आशियाना होटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में,
1 उप निरीक्षक प्रवीण रावत
2 कांस्टेबल राजेश
3 कॉन्स्टेबल हसल वीर
4 कॉन्स्टेबल संजय रावत शामिल रहें।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…