प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत… कितने मिलें नए संक्रमित,कितने हुए ठीक…देखें आकड़ें…उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 65 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में तीसरी लहर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 91 हजार 462 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 266 पहुंच गया है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में तीन, चमोली में पांच, चम्पावत में 10।
देहरादून में 22, हरिद्वार में छह, नैनीताल में एक, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में पांच, टिहरी में दो, यूएस नगर में पांच और उत्तरकाशी जिले में एक कोराना संक्रमित मरीज मिला है। श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती एक मरीज की बुधवार को मौत हो गई। राज्य भर से 6600 से अधिक मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
7835 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आई। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.82 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से कुल 130 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 859 हो गई है। बुधवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 9319 लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई गई।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत… कितने मिलें नए संक्रमित,कितने हुए ठीक…देखें आकड़ें…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…