प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए हैं,कोरोना की तीसरी लहर धीमी पड़ने के बाद राज्य में कोरोना से मौत का सिलसिला भी थम गया है। शनिवार को राज्य में एक माह 10 दिन बाद पहली बार किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। दरअसल राज्य में कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के बाद से लगातार मरीजों की मौत हो रही थी।
16 जनवरी के बाद से हर दिन किसी न किसी मरीज की मौत हो रही थी। लेकिन शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य के किसी भी अस्पताल में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को राज्य में कुल 96 नए मरीज मिले और 86 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 942 रह गई है। शनिवार को अल्मोड़ा में आठ, चमोली में आठ, चम्पावत में चार, देहरादून में 29, हरिद्वार में 16, नैनीताल में आठ, पौड़ी में 12, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में दो, यूएस नगर में तीन जबकि उत्तरकाशी जिले में पांच नए संक्रमित मिले हैं।
null
शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.01 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत से अधिक चल रही है। राज्य में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक कोरोना के 91 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को 11 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई है।
हरिद्वार जिले में मिले कोरोना के 26 नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को हरिद्वार जिले में 26 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि रुड़की और लक्सर में सात-सात कोरोना के मरीज मिले हैं। हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़े में उतार चढ़ाव जारी है। जहां शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या 17 पर पहुंच गई थी।
वहीं शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले कुल 26 कोरोना के मरीज मिले हैं। जिसमें रुड़की और लक्सर में सबसे अधिक सात सात कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं हरिद्वार और बहादराबाद में तीन-तीन कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं हरिद्वार जिले में बाहर से आने वाले छह लोग भी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिव आए हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए हैं,फिर भी भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर से बचें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…