प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए हैं,उत्तराखंड में कोरोना के 66 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। रविवार को 25 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 982 रह गई है। कोरोना केस कम होने के बावजूद भी विभाग की सख्ती जारी है। लोगों से अपील है कि वे कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें ताकि संक्रमण को दोबारा फैलने से रोका जा सके।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को चमोली में नौ, चम्पावत में चार, देहरादून में 31, हरिद्वार में आठ, नैनीताल में एक, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ दो, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में एक, उत्तरकाशी में पांच नए मरीज मिले हैं। दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज की रविवार को मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में तीसरी लहर के दौरान मरने वालों की संख्या 262 हो गई है।
रविवार को 5436 मरीजों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई जबकि 3262 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में संक्रमण की दर 1.20 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है। रविवार को चार हजार के करीब लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए हैं,फिर भी भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मिले सिर्फ 66 पॉजिटिव,एक कि मौत,एक्टिव केस घटकर हुए 982,देखें खबर…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…