प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं,उत्तराखंड में कोरोना के 170 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा घट कर एक हजार से कम पहुंच गया है। 240 संक्रमित ठीक हुए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91035 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 10451 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।विज्ञापन
13 जिलों में 170 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें देहरादून जिले में 63, अल्मोड़ा में 25, हरिद्वार में 17, चंपावत में 14, उत्तरकाशी में 12, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में सात, चमोली में सात, रुद्रप्रयाग में पांच, नैनीताल में चार, ऊधमसिंह नगर में दो, बागेश्वर में दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिला है।
प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें दून मेडिकल कॉलेज और श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में एक-एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में 260 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 240 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 86640 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 949 सक्रिय मरीज अस्पतालों और होम आईसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.17 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.60 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं,फिर भी भीडभाड बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत.. कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…