प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए हैं,उत्तराखंड में कोरोना के 144 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की तीसरी लहर में कुल मरीजों की संख्या 90 हजार को पार कर गए हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 253 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में दो, चमोली में 16, चम्पावत में पांच, देहरादून में 60, हरिद्वार में 22, नैनीताल में पांच, पौड़ी में 10, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी गढ़वाल में छह, यूएस नगर में चार जबकि उत्तरकाशी जिले में भी छह नए संक्रमित मिले हैं।
देहरादून के श्रीमहंत अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। रविवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में बनी लैब से कुल नौ हजार से अधिक मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आई जबकि आठ हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से कुल 50 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1617 रह गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.48 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। राज्य भर में रविवार को 4655 लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई गई।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए हैं,फिर भी भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…