हरिद्वार:–पुलिस उपमहानिरीक्षक/एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। पिछले दो दिन में यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर चौपहिया-दोपहिया वाहन चालकों का चालान काटकर जुर्माना वसूला है। यही नहीं 73दोपहिया वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए एआरटीओ से पत्राचार किया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सीओ यातायात राकेश रावत, यातायात निरीक्षक विकास पुंडीर और सीपीयू ने हरिद्वार तथा रुड़की में अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहन चलाने, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग तथा बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 191 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। इस दौरान 64 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 73 बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह के लिए निलंबन हेतु एआरटीओ को पत्र भेजा गया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। पिछले दो दिन में यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर चौपहिया-दोपहिया वाहन चालकों का चालान काटकर जुर्माना वसूला है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…