हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो टारगेट बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते है। इस गेंग में 9 बदमाश शामिल है जिनमें से 6 बदमाशों की गिरफ्तारी हो गई है। गिरफ्तार बदमाशों में एक महिला भी शामिल है जो रेकी का काम करती है। गिरफ्तार हुए बदमाश यूपी के मुजफ्फरनगर, शामली और बिजनौर इलाकों के निवासी हैं। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में एसपी क्राइम मनोज कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि इन बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए तीन थानों की पुलिस के साथ ही सीआईयू की टीम भी लगाई गई थी। बीती शाम मुखबिर की सूचना पर इन बदमाशों की गिरफ्तारी की गई इनके पास से पांच देसी तमंचे और सात जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने हरिद्वार जिले में सात लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। गिरफ्तार बदमाशों का अपराधिक रिकॉर्ड भी है इनमें से कईयों के खिलाफ मर्डर और लूटपाट जैसी संगीन घटनाओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार तीन बदमाशों की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लूट की संगीन घटनाओं को अंजाम देने वाले 6बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…. रानीपुर,बहादराबाद,सिडकुल और हरिद्वार की कई घटनाओं का हुआ खुलासा….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…