प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए हैं,उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 243 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। 783 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए जिससे अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या महज 1528 रह गई है। कोरोना केसों में कमी के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ले रहा है। हालांकि, अलर्ट जारी किया है कि कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में एक, चमोली में 18, चम्पावत में चार, देहरादून में 83, हरिद्वार में 54, नैनीताल में 14, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में नौ, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 17, यूएस नगर में सात और उत्तरकाशी में 10 नए मरीज मिले हैं। शनिवार को दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 253 हो गई है।
शनिवार को राज्य की विभिन्न लैब से 13591 मरीजों की रिपोर्ट आई जबकि 12 हजार से अधिक के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.76 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल मरीजों की संख्या 90 हजार के करीब पहुंच गई है। शनिवार को राज्य में 15 हजार से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज दी गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए हैं,फिर भी भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े…

More Stories
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…
हरिद्वार के जमालपुर में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर का बड़ा एक्शन, बिना नक्शा पास कराए हो रही थी प्लॉटिंग, प्राधिकरण की सख्ती से मचा हड़कंप, अवैध निर्माण करने वालों को खुली चेतावनी, 10 बीघा अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त,