हरिद्वार के सिडकुल स्थित गार्डेनिया होटल में रयोटो इलेक्ट्रिक्स कंपनी ने जापानी तकनीक से निर्मित आकर्षक और पॉकेट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर एटम, न्यूट्रॉन और वाइब लांच किए। ई-स्कूटर को एयर डायनेमिक तकनीक से डिजाइन किया गया है। स्कूटर में रिवर्स गियर की सुविधा और नए क्रूज कंट्रोल फीचर से लैस है। हरियाणा में एक संयंत्र में इसे बनाया गया है।रयोटो इलेक्ट्रिक्स के सीईओ संदीप रल्हन ने सिडकुल स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और नेट जीरो वर्ल्ड बनाने के उद्देश्य से ई-स्कूटर को जांच किया गया है। बताया कि यह स्कूटर में ऑटोमेटिक स्विच भी लगाया गया है। स्कूटर कहीं भी खराब होने पर स्विच ऑन करने के बाद करीब पंद्रह किलोमीटर दूर तक चल सकेगा। स्कूटरों से होने वाले फायदों को बारीकी से गिनाते हुए कहा कि चार घंटे चार्ज करने पर यह 125 किमी प्रति घंटे का माइलेज देती है। बताया कि कम गति वाले वाहन है, उन्हें न तो आरटीओ पंजीकरण या ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता है, जो उन्हें युवा सवारों के लिए आदर्श बनाता है। खासकर छोटे शहरों और यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्रों में फाइनेंशियल प्लानिंग की गई है। इस दौरान रघुराज, अनुरूप, आलोक, संदिप, मुक्तिमा, पुलकित आदि मौजूद थे।
ई-स्कूटर को एयर डायनेमिक तकनीक से डिजाइन किया गया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…