हरिद्वार के खानपुर थाना पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। 19 अक्टूबर 2021 को लालचंदवाला मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी के साथ तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें कर्मचारी से ₹8000 नकद एक टेब मिनी प्रिंटर मशीन बैंक के कुछ दस्तावेज तमंचे के बल पर लूट लिए गए थे।इसके बाद 3 दिसंबर 2021 को लक्सर भरनी रोड पर राजकीय डिग्री कॉलेज के पास एक मोटरसाइकिल सवार को गोली मारकर उसकी मोटरसाइकिल लूट ली गई थी।लक्सर के बरहमपुर में गुड की चरखी चलाने वाले इखलाख के साथ हवाई फायर करते हुए।मारपीट की गई थी इन सभी घटनाओं में शामिल लोग अभी तक फरार चल रहे थे।लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को खानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।आरोपी रोहित उर्फ बिल्ला कई संगीन घटनाओं में शामिल रहा है। खानपुर पुलिस ने पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान के कुशल नेतृत्व में बड़े शातिर आरोपी रोहित उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया है।जिसके पास से ₹700 नकद एक तमंचा 315 बोर व फाइनेंस सम्बन्धी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।पकड़े गए आरोपी रोहित के ऊपर विभिन्न धाराओं में 7 आपराधिक मामले उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश में भी दर्ज हैं।पकड़े गए आरोपी के अन्य साथी अभी फरार चल रहे हैं।जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कार्रवाई कर रही है। बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 1500 रुपए इनाम की भी घोषणा की है।
खानपुर थाना पुलिस के हाथ लगी कामयाबी कामयाबी….तमंचा दिखाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के लूट करने वाले एक बदमाश को किया गिरफ्तार….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…