प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं, उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आ गई है। लेकिन मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। आज शुक्रवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है। आज कोरोना के 271 नए मामले सामने आए हैं। उधर, 1377 मरीज स्वस्थ्य भी हुए।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 218 नए मामले मिले हैं। जबकि कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत भी हुई है। ये मरीज देहरादून के कैलाश अस्पताल व सिनर्जी अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना के 1377 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 13 हजार 9 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 12 हजार 791 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 95 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 27, चमोली में 16, नैनीताल व पिथौरागढ़ में 15-15, ऊधमसिंह नगर में 12, अल्मोड़ा में 11, चंपावत में नौ, पौड़ी में आठ, उत्तरकाशी में पांच, टिहरी में चार व बागेश्वर में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। रुद्रप्रयाग में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 14894 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के चार लाख 34 हजार 833 मामले आए हैं। इनमें से चार लाख 15 हजार 729 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2076 है। देहरादून में सबसे अधिक 607, पौड़ी में 426, हरिद्वार में 240 चंपावत में 226, चमोली में 166 व पिथौरागढ़ में 110 सक्रिय मामले हैं। अन्य सभी जिलों में सक्रिय मामले दहाई की संख्या में हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 7669 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं,फिर भी भीडभाड से बचें, मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…