प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं, उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 285 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि सात कोरोना मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में 1309 मरीज ठीक हुए हैं। अभी 5217 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कारण मरने वाले सभी देहरादून के थे।
13 जिलों में 285 लोग कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 13 जिलों में 285 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 86, चमोली में 50, हरिद्वार में 22, पौड़ी में 09, अल्मोड़ा में 34, नैनीताल में 18, ऊधमसिंह नगर में 21, चंपावत में 08, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 07, उत्तरकाशी में 06, रुद्रप्रयाग में 05, बागेश्वर जिले में 06 संक्रमित मिले हैं।
सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना जांच के लिए भेजे गए 15358 सैंपल में से 15164 सैंपल निगेटिव मिले। वर्तमान में संक्रमितों का इलाज चल रहा है।तीसरी लहर मे मरने वालों का आंकड़ा 242 पहुंच गया है। मंगलवार को 1309 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में रिकवरी दर 90.70 प्रतिशत रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 88966 हो गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं,इसलिए भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें, (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…