प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 161 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में 89 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 6275 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 88681 हो गई है।
13 जिलों में 161 लोग कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 13 जिलों में 161 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 53, चमोली में 01, हरिद्वार में 20, पौड़ी में 11, अल्मोड़ा में 19, नैनीताल में 00, ऊधमसिंह नगर में 14, चंपावत में 04, टिहरी में 00, पिथौरागढ़ में 11, उत्तरकाशी में 20, रुद्रप्रयाग में 01, बागेश्वर जिले में सात संक्रमित मिले हैं।
तीसरी लहर मे मरने वालों का आंकड़ा 219 पहुंच गया है। सोमवार को 89 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 79386 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 89.52 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 1.44 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं,इसलिए भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखे आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…