प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं, उत्तराखंड में कोरोना से चार मरीजों की मौत हुई है। इनमें से दो मरीजों का दून मेडिकल कालेज, एक का मिलिट्री अस्पताल और एक का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा था। इधर, बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 271 नए मामले मिले हैं। वहीं, 1422 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण दर 1.75 प्रतिशत रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 15 हजार 453 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 15 हजार 182 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 147 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 24, चमोली में 23, नैनीताल में 22, पौड़ी में 13, रुद्रप्रयाग में 11, ऊधमसिंह नगर व अल्मोडा में नौ-नौ, बागेश्वर में चार, पिथौरागढ़ व टिहरी में तीन-तीन, चंपावत में दो व उत्तरकाशी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 15 हजार 453 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के चार लाख 34 हजार 324 मामले आए हैं। इनमें से चार लाख 13 हजार 267 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4043 है। देहरादून में सबसे अधिक 1752 सक्रिय मामले हैं। जबकि पौड़ी में 605, चंपावत में 468 व हरिद्वार में 304 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 7664 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
पिछले एक फरवरी से 16 फरवरी तक मौत के आंकड़े
एक फरवरी को हुई 19 मौत
दो फरवरी को हुई 10 मौत
तीन फरवरी को हुई 07 मौत
चार फरवरी को हुई 15 मौत
पांच फरवरी को हुई 13 मौत
छह फरवरी को हुई 9 मौत
सात फरवरी को हुई 2 मौत
आठ फरवरी को हुई 8 मौत
नौ फरवरी को हुई 5 मौत
दस फरवरी को हुई दो मौत
11 फरवरी को हुई आठ मौत
12 फरवरी को हुई 02 मौत
13 फरवरी को हुई 06 मौत
14 फरवरी को हुई 02 मौत
15 फरवरी को हुई सात मौत
16 फरवरी को हुई चार मौत।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं,इसलिए भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े…

More Stories
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…
हरिद्वार के जमालपुर में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर का बड़ा एक्शन, बिना नक्शा पास कराए हो रही थी प्लॉटिंग, प्राधिकरण की सख्ती से मचा हड़कंप, अवैध निर्माण करने वालों को खुली चेतावनी, 10 बीघा अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त,