प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं,उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 286 नए मरीज मिले और छह संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में तीसरी लहर के दौरान कुल मरीजों की संख्या 88 हजार 520 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 233 पहुंच गया है।स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर में दो संक्रमित मिले।
जबकि, चमोली में 41, चम्पावत में 17, देहरादून में 124, हरिद्वार में 30, नैनीताल में 15, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में 20, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 13, यूएस नगर में तीन और उत्तरकाशी जिले में पांच मरीजों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। सोमवार को देहरादून के कैलाश अस्पताल में दो, हिमालयन अस्पताल में दो, मिलिट्री हॉस्पिटल में एक और श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भी एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
राज्य भर से 18 हजार के करीब सैंपल की रिपोर्ट आई जबकि 13 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.65 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत पहुंच गई है। रविवार को 580 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 6212 रह गई है।
राज्य में कोरोना संक्रमण शुरू हुए 100 सप्ताह यानी 700 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना की तीनों लहरों के दौरान कुल चार लाख 33 हजार 321 नए मरीज मिले और 7645 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमण की शुरूआत 15 मार्च 2020 को हुई थी और तब से लगातार राज्य में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं,इसलिए भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,