हरिद्वार:–विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर कोई भी दल कोर कसर नही छोड़ना चाहता है, सभी प्रतियाशीयों ने मतदान का दिन नजदीक आते ही अपना प्रचार और प्रसार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से वोट देने की अपील की। सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं के साथ राधा कृष्ण धाम भूपतवाला में बैठक की। इसके बाद उन्होंने श्रवणनाथ नगर, हिमगिरी कॉलोनी, हरिजन बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, मोहल्ला आचार्यन कनखल एवं रेलवे कॉलोनी हरिद्वार,जगदीशनगर ज्वालापुर, मोहल्ला कोटरावान ज्वालापुर में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि शहर का विकास और बढ़ते नशे से मुक्ति दिलाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान शशि झा, तरुण व्यास, राजीव भार्गव,रवीश भटीजा,नकुल माहेश्वरी, पार्षद अनुज सिंह, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा,सचिन जॉन,रफी खान, विपिन पेवल, नितिन तेश्वर आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से कि वोट देने की अपील….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…