हरिद्वार:–विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर कोई भी दल कोर कसर नही छोड़ना चाहता है, सभी प्रतियाशीयों ने मतदान का दिन नजदीक आते ही अपना प्रचार और प्रसार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में हरिद्वार की ज्वालापुर देहात विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश राठौर ने अतमलपुर बोंगला,बहादराबाद, रोहालकी आदि गांवों में जनसंपर्क और बैठक कर वोट की अपील की है। बुधवार को बैठक लेते हुए सुरेश राठौर ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।
सुरेश राठौर ने बताया आज हमने अतमल पुर बौंगला में साथी कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपनी विधानसभा ज्वालापुर को आने वाली 14 फरवरी को कमल पर बटन दबा कर भारी मतों के साथ विजयी बनाने की अपील की है।क्षेत्रवासियों का भारी जनसमर्थन व साथ मिला मै सभी का आभार करता हूं।
.
.
.

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…