आजाद समाज पार्टी के (आसपा) के संस्थापक चंद्रशेखर ने रानीपुर और ज्वालापुर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के लिए रोड शो कर वोट मांगे। चंद्रशेखर आजाद ने अपने रोड शो में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उनके साथ सैकड़ों मोटर साइकिल और चौपहिया वाहनों का काफिला था। इस दौरान औरंगाबाद-बिहारीगढ़ रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद नहीं था। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू कराया। काफिले में चंद्रशेखर के साथ रानीपुर प्रत्याशी प्रवीण सूर्या, ज्वालापुर प्रत्याशी एसपी सिंह भी शामिल थे।
आजाद समाज पार्टी (आसपा) के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी जमीन से जुड़े हर मुद्दों को जनता के बीच ले जा रही है। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस दोनों की ही सरकार को सत्ता में लाया गया, लेकिन उन्होंने जनता के विश्वास को तोड़ दिया।
आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद ने सबसे पहले ज्वालापुर विधानसभा के गांव खेड़ी सीखोपुर पहुंचें। यहां ज्वालापुर प्रत्याशी एसपी सिंह के समर्थन में उन्होंने प्रचार किया। उन्होंने जनता से अपील की वह इस बार आजाद समाज पार्टी को मौका दें। दोनों दलों को इस बार दरकिनार कर आसपा प्रत्याशी के पक्ष में उन्होंने मतदान करने की अपील की।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…