हरिद्वार:–विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर कोई भी दल कोर कसर नही छोड़ना चाहता है, सभी प्रतियाशीयों ने मतदान का दिन नजदीक आते ही अपना प्रचार और प्रसार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने पदार्था, रानीमाजरा, शाहपुर, टिकौला, धारीवाला, हर्षीवाला, धारीवाला, बादशाहपुर, नसीरपुर, गुर्जर बस्ती आदि गांवों में जनसंपर्क और बैठक कर वोट की अपील की है। बुधवार को स्वामी यतीश्वरानंद ने बूथवार बैठक लेते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया। जिस कारण पिछले विधान सभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मौके पर आदेश चौहान,गोपाल आर्य, शेषराज सैनी, ऋषिपाल कश्यप,सुंदर कश्यप, ममता हसन, अनुराग चौहान, मांगेराम, सतीश कुमार, विनोद सैनी, दीपक सैनी, सोहनलाल,सतीश चौहान, कृष्णपाल चौहान, कर्णेश, मौ यूसूफ, श्यामलाल, लियाकत, जहूर हसन, जगदीश,सोनू,रामबीर,अशोक आदि शामिल थे।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने पदार्था,रानीमाजरा, शाहपुर, टिकौला,धारीवाला, हर्षीवाला,धारीवाला,बादशाहपुर, नसीरपुर, गुर्जर बस्ती में किया जनसंपर्क……

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…