प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं, उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है। आज बुधवार को कोरोना के 713 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पांच मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही 2155 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य भी हुए। राज्य में अभी 8235 सक्रिय मामले हैं।
देहरादून में आए सबसे ज्यादा 227 नए मामले, जानिए अन्य जिलों का हाल
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज अल्मोड़ा में 35, बागेश्वर में 16, चमोली में 81, चंपावत में 13, देहरादून में 227, हरिद्वार में 107, नैनीताल में 48, पौड़ी गढ़वाल में 39, पिथौरागढ़ में 23, रुद्रप्रयाग में 48, टिहरी में 19, उधमसिंह नगर में 43 और उत्तरकाशी में कोरोना 14 नए मामले सामने आए हैं। इधर, विभिन्न जिलों से 23 हजार 448 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
जानिए किस जिले में कितने कोरोना के सक्रिय मामले
उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी कमी आ गई है। अब राज्य में सक्रिय मामले नौ हजार से कम 8235 हैं। अगर जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा में 147, बागेश्वर में 44, चमोली में 451, चंपावत में 632, देहरादून में 4245, हरिद्वार में 432, नैनीताल में 110, पौड़ी गढ़वाल में 1373, पिथौरागढ़ में 252, रुद्रप्रयाग में 351, टिहरी में 93, उधमसिंह नगर में 41 और उत्तरकाशी में 64 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।
प्रदेश में नहीं थम रहा है कोरोना से मौत का सिलसिला
उत्तराखंड में कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोई भी दिन ऐसा नहीं जा रहा जब कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। पिछले नौ दिनों की बात करें तो अब तक 87 मरीजों की मौत हो गई है।
पिछली 1 फरवरी से 9 फरवरी तक के मौत के आंकडे
- एक फरवरी को 19 मौत
- दो फरवरी को 10 मौत
- तीन फरवरी को 07 मौत
- चार फरवरी को 15 मौत
- पांच फरवरी को 13 मौत
- छह फरवरी को 9 मौत
- सात फरवरी को 2 मौत
- आठ फरवरी को 8 मौत
- नौ फरवरी को 5 मौत,
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं,इसलिए मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें, भीडभाड से बचें,(रहें सावधान)

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…