विधानसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए हरियाणा से लाई जा रही 30 पेटी शराब रानीपुर पुलिस ने बरामद की है। शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्करी में प्रयोग की गई कार में कई राजनैतिक दलों के झंडे भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीआईजी-एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रानीपुर पुलिस एवं सीआईयू की सयुंक्त टीम ने पथरी रौ पुल के पास गढ़मीरपुर को जाने वाले रास्ते पर एक कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से 30 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि शराब का सौदा डेढ़ लाख रुपये में हुआ था।उन्हें शराब की डिलीवरी राजा बिस्कुट चौक के पास करनी थी। शराब सोनीपत से लाई जा रही थी। सिद्धार्थ दहिया उर्फ अमित पुत्र विजेंद्र और बंसी कुमार उर्फ गोलू पुत्र अजीत सिंह निवासी गोहाना थाना सदर सोनीपत हरियाणा के रहने वाले है।
पुलिस टीम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, सीआईयू इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएसआई रानीपुर अनुरोध व्यास, चौकी इंचार्ज सुमननगर इंदर सिंह गढ़िया, चौकी इंचार्ज गैस प्लांट अरविंद रतूड़ी, प्रभारी सीआईयू हरिद्वार रंजीत तोमर, कॉन्स्टेबल प्रीतम, संतराम, अजय, सीआईयू कॉन्स्टेबल हरवीर और विवेक यादव शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…