हरिद्वार:–विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।इसी के मद्देनजर प्रत्याशियों ने अपना चुनावी प्रचार तेज़ कर दिया है।इस क्रम में आज ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने भी क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क किया और भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने धनोरी के हद्दीवाला में क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यालय उदघाटन के दौरान भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 110 करोड रुपए की लागत से पुल,सड़के और गाँव के गंदे बहते पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया।क्षेत्र के विकास के लिए हमने अनेको कार्य किये है।जिनको हाथों की उंगलियो पर नही धरातल पर देखा जा सकता है।उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प है।हमने अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है।सभी वर्गो को साथ लेकर आगे बढ़े है। हम सबका साथ सबका विकास और सबका विश्ववास पर काम करते हुए विधान सभा के प्रत्येक गांव को आदर्श गांव बनाएंगे। हमारे किए हुए कार्यों के बदले जनता का हमको भरपूर साथ मिल रहा है।आशिर्वाद के रूप में जनता हमको अपना कीमती बहुमत देकर भारी मतदान कर जिताएगी ।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमरीश सैनी, प्रदीप सैनी, ऑब्लिश रोड, श्याम सिंह रोड,प्रधान रविंद्र सैनी, विक्रम सैनी, सुमित सैनी, सरदार निर्मल सिंह, प्रधान इलमचन्द, सुधीर सैनी, डॉ प्रदीप उपाध्याय, सोमित सम्राट आदि उपस्थित थे।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने हद्दीवाला बाजार में दुकानदारो से डोर तू डोर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बेलकी, मसाई अमानतगढ़, खेड़ी शिकोहपुर, गांजा, हस्नावाला, गोशाला आदि गांव में घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी ने आने वाली 14 फरवरी को अपना मतदान भाजपा के पक्ष में डालने की अपिल की।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…