प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जबकि 1618 और लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, इस दौरान 3306 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 23849 एक्टिव केस बाकी रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को सामने आए 1618 नए मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 505, हरिद्वार में 201, नैनीताल में 90, अल्मोड़ा में 110, बागेश्वर में 32, चमोली में 124, चंपावत में 41, पौड़ी में 71, पिथौरागढ़ में 89, रुद्रप्रयाग में 101, टिहरी में 48, ऊधमसिंह नगर में 167 और उत्तरकाशी के 39 मामले शामिल हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं, इसलिए भीडभाड से बचें, मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…