हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चाकू के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आपको बता दे कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन अलग-अलग जगहों से चाकू के साथ तीन लोग धरे गए। उनके कब्जे से एक एक चाकू बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं को यस उर्फ यससी निवासी राजीव नगर कालोनी आर्यनगर, बंटी कुमार निवासी शिवपुरी अफजलगढ़ जिला बिजनौर हाल निवासी लेबर कॉलोनी रानीपुर एवं शाकिर निवासी पथरी बताया।कोर्ट से वारंट जारी होने पर अशोक सैनी निवासी ग्राम बहादरपुर खादर लक्सर लक्सर एवं एहसान निवासी ग्राम जौरासी कोतवाली रुड़की को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस में, 1- का0 1313 कृष्ण सिंह
2- का0 674 जसवीर
3- का0 932 महावीर सिंह
4- का0 1090 राजपाल
5 – का0 214 दिनेश सिंह
6 – का0 777 सर्वजीत ठाकुर शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…