प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं। आज सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 3295 नए मामले मिले। वहीं कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत भी हुई है। इधर, 2067 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की 18 हजार से अधिक यानी 18196 पर पहुंच गई है। देहरादून में सबसे अधिक 7730 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 2629, हरिद्वार में 2534 और ऊधमसिंह नगर में 1943 सक्रिय केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज देहरादून में सबसे अधिक 987 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 352, नैनीताल में 546, ऊधमसिंह नगर में 568, पौड़ी में 289, टिहरी में 65, उत्तरकाशी में 43, पिथौरागढ़ में 60, रुद्रप्रयाग में 53, चंपावत में 45, चमोली में 137 व बागेश्वर में 39 लोग संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसलिए भीड़भाड़ से बचें, मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें। (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोनावायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखे आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…