प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। आज मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 4448 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामले 20 हजार के पार पहुंच गए हैं। इस संख्या 20620 हो गई। वहीं, आज छह मरीजों की कोरोना से मौत भी हुई है। जबकि 1865 मरीज स्वस्थ भी हुए।
उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की 20 हजार से अधिक यानी 20620 पर पहुंच गई है। देहरादून में सबसे अधिक 8664 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 2884, हरिद्वार में 2799 और ऊधमसिंह नगर में 2077 सक्रिय केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को देहरादून में सबसे अधिक 1687 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 582, नैनीताल में 644, ऊधमसिंह नगर में 398, पौड़ी में 270, टिहरी में 157, उत्तरकाशी में 45, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 75, चंपावत में 104 , चमोली में 202 व बागेश्वर में 81 लोग संक्रमित मिले हैं।
उत्तराखंड में आज मंगलवार को कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई। इसमें तीन राजकीय दून मेडिकल कालेज में, एक एम्स ऋषिकेश में, एक महंत इंदिरेश अस्पताल में और एक रुड़की के निजी अस्पताल में हुई। बता दें कि राज्य में अब तक कोरोना से 7450 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। उसने भीड़भाड़ से बचें, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। (रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,