अवैध कच्ची शराब व चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
खानपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थ कारोबारियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब व चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
खानपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थ कारोबारियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब व चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। खानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक थानाध्यक्ष खानपुर संजीव थपलियाल हमराहियों के साथ रविवार को गाँव प्रहलादपुर कृषि मण्डी के पास संदिग्ध व वाहनों की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान गोवर्धनपुर की तरफ से आ रहे को पकड़कर तलाशी ली तो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद बरामद हुई। आरोपित मुकेश कुमार पुत्र सोमदत्त निवासी गांव प्रहलादपुर का एनडीपीसी एक्ट के तहत चालान कर दिया। इसके अतिरिक्त रविवार की शाम थानाध्यक्ष खानपुर संजीव थपलियाल हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। चंदपुरी गांव के समीप पुलिया पर एक संदिग्ध युवक दिखा। रुकने का संकेत करने पर वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। आरोपित हुकम सिंह पुत्र सुक्कड़ निवासी चंद्रपुरी का आबकारी एक्ट में चालान कर दिया। पुलिस कार्यवाही थानाध्यक्ष खानपुर संजीव थपलियाल उपनिरिक्षक नवीन चौहान विकास रावत लक्ष्मण जोशी कांस्टेबल गोविन्द अजीत रघुनाथ होमगार्ड आनन्द श्याम सिंह चालक कुलदीप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…