खानपुर थाना पुलिस ने कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही….चार शराब तस्करों को किया गिरफ्तार…70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 4000 लीटर लहान किया नष्ट…
हरिद्वार:–आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक लक्सर महोदय के पर्यवेक्षण मे अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनाँक 12/01/2022 को थाना खानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान ग्राम तुगलपूर खालसा के जंगलों में बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब बनाने वालों की धरपकड़ करते हुए मौके पर अवैध कच्ची शराब बनाने वाले अभियुक्त(1) गुरमुख पुत्र पाल सिंह निवासी तुगलपुर खालसा (2) नरेंद्र उर्फ लाडी पुत्र बूटा सिंह निवासी कमलपुर चंद्रपुरी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई इसके अतिरिक्त ग्राम सहीपुर के खेतों में (3)सुबा सिंह पुत्र बलवीर अवैध कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई मौके पर उपरोक्त दोनों स्थानों पर लगभग 4000 लीटर नहान नष्ट किया गया तथा कच्ची शराब बनाने के उपकरण भट्टी, पतीला, पाइप आदि जप्त किए गए।इसके अतिरिक्त (4)सचिन पुत्र सुरेंद्र निवासी पहलादपुर व (5)बघेल सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी हस्त मौली को अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से क्रमशः 20 लीटर व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई
More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…