नारसन बॉर्डर से हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।हेट स्पीच का आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी गिरफ्तार।धर्म संसद में दिया था भड़काऊ भाषण।हरिद्वार नगर कोतवाली में वसीम रिजवी के खिलाफ दर्ज है मुकदमा।एसआईटी कर रही है मामले की जांच।यूपी शिया वक्फ बोर्ड का पूर्व अध्यक्ष है वसीम रिजवी।भड़काऊ भाषण मामले में चार अन्य लोगों के खिलाफ भी दर्ज है मुकदमा।
हरिद्वार। हेट स्पीच मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने आज वसीम रिजवी उर्फ़ जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ शहर कोतवाली में हेट स्पीच मामले को लेकर मुकदमा दर्ज था। हरिद्वार में हुई धर्म संसद में उन पर एक विशेष समुदाय को लेकर विवादित बयानबाजी करने का आरोप था। जिसके बाद उनके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था। जिसके बाद एक्शन में आई हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार को वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,