उत्तराखंड में 2022 में जोन वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने हरिद्वार जिले उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने अभियान चलाकर बॉर्डर पर वाहनों के साथ ही संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। हालांकि चेकिंग के दौरान सबकुछ सामान्य पाया गया।
एसएसपी ने बॉर्डर पर तैनात थाना-प्रभारियों को विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर पुलिस ने बिजनौर की सीमा चिड़ियापुर बॉर्डर के अलावा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की सीमा पर चेकिंग की। क्योंकि चुनाव के दौरान सीमाओं से शराब आदि की तस्करी की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए पुलिस ने सख्ती बरतते हुए चेकिंग की। कारों की डिग्गियां खुलवाने के साथ ही लोडर वाहनों की भी बारिकी से जांच की। वाहनों के कागजात देखने के साथ ही गहनता से पूछताछ भी की। सुरक्षित यात्रा करने के लिए चालकों को जागरूक किया। एसएसपी ने बताया कि जनपद के बॉर्डर थाने के प्रभारियों ने प्रतिबंधित सामानों की ढुलाई न करने की कड़ी हिदायत चालकों को दी है। वाहनों के साथ कागजात और हेलमेट नहीं लगाने वाले दुपहिया चालकों पर जुर्माना किया जाएगा।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…