हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मादक और द्रव्य पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने को लेकर आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर रेल चौकी इंचार्ज प्रवीन रावत कांस्टेबल अमित गौड़ के साथ नाइट कर्फ्यू को लेकर गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह कटहरा बाजार में जामा मस्जिद के पास पहुंचे तो यहां नारकोटिक्स सेल की टीम के कांस्टेबल देशराज ने मोबाइल पर सूचना दी कि एक व्यक्ति स्मैक लेकर लोधामंडी से निकलने वाला है। इसके तुरंत बाद वह टीम के साथ वहां पहुंच गए। यहां पुलिस को देखकर व्यक्ति गली से निकलकर भागने का प्रयास करने लगा। पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी अमित अरोड़ा निवासी लोधामंडी ज्वालापुर के पास से छह ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 260 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
बरामदगी का विवरण – 06 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार अभियुक्त – अमित अरोड़ा पुत्र अनिल अरोड़ा निवासी लोधा मंडी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
Si प्रवीण रावत
C अमित गौड़
C देशराज नारकोटिक्स सैल
C रियाज अली नारकोटिक्स सैल
C दीपक
C पूरण दानू शामिल रहे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…