प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शरू हो गए है प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद मंगलवार को फिर कोरोना के मामलों में जबर्दस्त उछाल दर्ज किया गया। 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना के 2127 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। ताजा मामलों में सर्वाधिक 991 देहरादून के हैं।विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 2127 नए मामलों में सर्वाधिक देहरादून में 991, नैनीताल में 451 और हरिद्वार में 259 मामले शामिल हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में 43, बागेश्वर में चार, चमोली में 25, चंपावत में 26, पौड़ी में 48, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी में 35, ऊधमसिंह नगर में 189 और उत्तरकाशी में 13 नए मामले हैं। वहीं, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई।
अब प्रदेश में कोविड के 6603 एक्टिव केस हैं, जिनमें सर्वाधिक 2166 केस देहरादून के हैं। एक्टिव केस में नैनीताल के 1606, हरिद्वार के 1420, अल्मोड़ा के 121, बागेश्वर के 40, चमोली के 92, चंपावत के 98, पौड़ी के 151, पिथौरागढ़ में 145, रुद्रप्रयाग के 35, टिहरी के 75, ऊधमसिंह नगर के 623 और उत्तरकाशी के 31 मामले शामिल हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में ओमिक्रोन के मामले भी आ रहे सामने। इसलिए (रहे सावधान)भीड़भाड़ से बचें मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आकड़ें…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…