Exclusive हरिद्वार ग्राम फेरूपुर में गुलदार का मृत बच्चा मिलने से वन विभाग में हड़कंप
हरिद्वार ग्राम फेरूपुर से जटबहादरपुर जाने वाली सड़क पर खेतों के पास गुलदार के बच्चे के मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने वन विभाग की टीम को मृत गुलदार के बच्चे की सूचना दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिरकार गुलदार के बच्चे की मौत कैसे हुई।
हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार रिहायशी इलाकों में गुलदार और हाथियों का आना लगा रहता है आज सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि गुलदार का बच्चा सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा है तो ग्रामीणों के होश उड़ गए और उनके द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई फेरूपुर निवासी शेर पाल चौहान का कहना है कि लोगों द्वारा पता चला कि गुलदार का बच्चा यहां मृत अवस्था में पड़ा है देखने में यह बच्चा बड़ा लग रहा है इसकी सूचना हमारे द्वारा पुलिस को दी गई पुलिस ने आश्वासन दिया जल्द वन विभाग की टीम आकर इसको अपने कब्जे में ले लेगी गुलदार के बच्चे को देखकर लगता है कि यह मर चुका है
गुलदार के बच्चे के मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में भी हड़कंप मच गया वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और गुलदार के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया अब वन विभाग द्वारा गुलदार के बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर गुलदार के बच्चे की मौत कैसे हुई मगर सवाल वन विभाग पर भी खड़े होते हैं क्षेत्र में जंगली जानवरों को आने से रोकने की जिम्मेदारी वन विभाग पर होती है मगर वन विभाग इसमें हमेशा ही नाकाम रहता है।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…