प्रदेश में आज कोरोनावायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। प्रदेशभर में 24 घंटे में मिले 1560 नए कोविड पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। चिंता की बात है कि देहरादून जिले में सर्वाधिक 537 केस सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर 404 केसों के साथ नैनीताल जिला रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेशभर में 1560 नए कोरोना केसा आए हैं।

हालांकि, राहत की बात है कि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो हरिद्वार जिले में 303 और पिथौगढ़ जिले में 82 केस सामने आए हैं। अल्मोड़ा में 52, बागेश्वर 13, चमोली 08, चंपावत 46, पौड़ी 24, रुद्रप्रयाग 06, टिहरी 28, यूएस नगर 37 और उत्तरकाशी जिले में 20 केस आए हैं। कोविड के 13,433 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। चिंता की बता है कि प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3254 हो गई है।

हरिद्वार में कोरोना के 178 मरीज मिले
हरिद्वार जिले में शनिवार को कोरोना के 178 नए मरीज मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मुताबिक जिले 269 नए मरीज मिले हैं, इसमें नर्सिंग कॉलेज के 91 छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया जो शुक्रवार को पॉजिटिव आए थे। आपके प्रिय अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने 91 छात्र-छात्राओं के पॉजिटिव आने की खबर शनिवार के अंक में ही प्रकाशित कर दी थी। स्वास्थ्य विभाग की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार बहादाबाद में सबसे अधिक 113 कोरोना मरीज मिले हैं। सीएमओ ऑफिस, जिला और महिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी भी कोरेाना संक्रमित आए हैं। सीएमओ कार्यालय में तैनात पांच स्वास्थ्य कर्मी, महिला अस्पताल में तैनात सफाई कर्मी और जिला अस्पताल में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

कहां कितने मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार बहादराबाद में सबसे अधिक 113 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हरिद्वार शहर में यह संख्या 65 है। रुड़की में 47, भगवानपुर और नारसन में तीन-तीन मरीज मिले हैं। लक्सर में कोरोना का एक मरीज मिला है। 37 अन्य राज्यों एवं जिले के लोग जांच में पॉजिटिव आए हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में ओमिक्रोन के मामले भी आ रहे हैं सामने। इसलिए भीड़भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। (रहे सावधान)

You may have missed