हरिद्वार:–राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने हरिद्वार जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हरिद्वार और रुड़की के 15 अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया।निरिक्षण के दौरान हरिद्वार में शर्मा इमेजिंग अल्ट्रासाउंड सेन्टर और रुड़की में सहारन नूर होम अल्ट्रासाउंड सेंटर के रिकार्ड रख रखाव सही नहीं पाए गये जिसपर टीम द्वारा दोनों को नोटिस दिया गया।
उनकी टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के दस्तावेज देखे। साथ ही अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर की डिग्रियां भी चेक की।
इस दौरान अपाध्यक्ष मिश्रा ने सेंटर पर अल्ट्रासाउंड होने के इंतजार में बैठी और अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं से बात की और कहा कि आज देश की बेटियां भी बेटों से आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र का नाम रोशन कर रही हैं। लिहाजा समाज को भी बेटियों के प्रति पुरानी सोच बदलनी होगी। उन्होंने माताओं से बेटे व बेटी को एक समान समझने के साथ ही बेटियों को शिक्षा दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने का संदेश भी दिया।ज्योति साह ने कहा कि सभी को बच्चे दो ही अच्छे स्लोगन की सार्थकता को समझना होगा ।बच्चे अधिक होंगे तो कुपोषण का शिकार होंगे, मां कमजोर होगी, परिवार में गरीबी का बोझ पड़ेगा।लड़कियां होना सम्मान का विषय है औऱ कहा कि दोनों में अंतर करना कुदरत के विधान को नकारने जैसा है। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि भारत में नारी को देवी का दर्जा दिया जाता रहा है।एसीएमओ डा विवेक तिवारी, एलएमओ डा श्रुति, तहसीलदार शालिनी मौर्य- हरिद्वार, तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल रुड़की, नायाब तहसीलदार हरिद्वार गणेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला कॉर्डिनेटर रवि सांडल,एनजीओ से दीपेश और सहायक दीपक करगेती आदि मौजूद थे।



More Stories
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…
हरिद्वार के जमालपुर में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर का बड़ा एक्शन, बिना नक्शा पास कराए हो रही थी प्लॉटिंग, प्राधिकरण की सख्ती से मचा हड़कंप, अवैध निर्माण करने वालों को खुली चेतावनी, 10 बीघा अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त,