प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड में पहली से पांचवीं तक सभी कक्षाएं अब पूरा वक्त चलाने के आदेश कर दिए हैं। अभी तक ये कक्षाएं सिर्फ तीन घंटें तक संचालित हो रही थी। बुधवार को सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने यह आदेश किया है।
यह फैसला उस वक्त लिया गया जब उत्तराखंड में कोरोना मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां तक कई स्कूलों में बच्चे भी संक्रमित आ रहे हैं। इस फैसले को लेकर सरकार के कोरोना पर नियंत्रण को लेकर संवेदनशीलता पर भी सवाल उठने लगे हैं।उत्तराखंड में जब कोरोना का संक्रमण कम था तब पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं सिर्फ तीन घंटें चल रही थी।
अभी फिलहाल स्कूलों में 13 जनरवी तक शीतकालीन अवकाश है। इसके बाद यह आदेश प्रभावी माना जाएगा। इससे पहले सरकार छठी से लेकर 12 वीं तक की कक्षाओं का भी समय बढ़ा चुकी है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने कुछ दिन पहले यह प्रस्ताव भेजा था। प्रदेश के सभी सरकारी, आशकीय सहायता प्राप्त और निजी शिक्षण संस्थानों पर यह आदेश लागू होगा।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…